ED Action on Khanan Mafia Mohammed Iqbal: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खनन माफिया और बसपा के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल पर बड़ा एक्शन लिया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व एमएलसी की 4,440 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। बसपा नेता की यूनिवर्सिटी की इमारत और जमीन को कुर्क किया है।
जांच एजेंसी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने एक अंतिम कुर्की आदेश जारी किया था, इसके बाद 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की इमारत को जब्त कर लिया गया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि, ये संपत्तियां अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दर्ज हैं, इन पर मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों का कंट्रोल था।
मोहम्मद इकबाल, ट्रस्ट और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई और ये कार्रवाई अवैध खनन मामले से जुड़ी है। ईडी के अनुसार, पूर्व एमएलसी फरार है। माना जा रहा है कि वह दुबई में है। मोहम्मद इकबाल के चार बेटे हैं। बेटों और भाई के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जो जेल में बंद हैं।
बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग का केस सहारनपुर जिले में रेत खनन, पट्टों के अवैध नवीनीकरण और कई खनन पट्टा धारकों, कुछ अधिकारियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज सीबीआई की एफआईआर से जुड़ा है। सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल ग्रुप के पास था। ये फर्म सहारनपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं।
Read Also: http://NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस, सीबीआई जांच कराने की उठ रही मांग
ईडी ने कहा कि आईटीआर (आयकर रिटर्न) में मामूली आय दिखाए जाने के बावजूद खनन फर्मों और मोहम्मद इकबाल के ग्रुप की कंपनियों के बीच बिना किसी व्यापारिक संबंध के करोड़ों के लेनदेन मिले हैं। जिसके बाद मामले की पूरी जांच की गई और इकबाल को दोषी पाया। जिसके बाद जांच एजेंसी ने संपत्ति का जब्त कर लिया है।
Read Also: http://Ayodhya Dham: राम मंदिर को आतंकी संगठन ने दी बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट