Ayodhya Dham: राम मंदिर को आतंकी संगठन ने दी बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट
Ayodhya Ram Mandir Threat: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक बार फिर से अयोध्या धाम को लेकर अपने खतरनाक मंसूबे जाहिर किए हैं। जैश ने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। इसको लेकर एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में आमिर नाम के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।