Loksabha Chunav 4th Phase Voting 2024: आम चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में एक हजार 717 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग है। इसी तरह तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, पश्चिम-बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।
बीजेपी सांसद और बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार दिलीप घोष और बर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कीर्ति आजाद बर्धमान में एक मतदान केंद्र पर जाते समय एक-दूसरे को गले मिले। कुछ समय के लिए एक दूसरे से बातचीत की। इसके बाद वह अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में चले गए। वहीं, आंध्र प्रदेश में मतदान के दौरान वाईएसआरसीपी विधायक और राज्य विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी शिवकुमार ने गुंटूर के तेनाली में एक मतदाता पर हमला किया।
लात घूसों की बरसात
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता ने विधायक द्वारा लाइन तोड़कर बिना इंतजार किए वोट डालने पर एतराज जताया। इस पर विधायक ने मतदाता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। विधायक के साथ साथियों ने मतदाता पर जमकर हमला बोला और लात घूसों की बरसात कर दी। इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि तीन चरणों का रूझान देखने के बाद साफ हो गया है कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
Read Also: Delhi: स्वाति मालीमाल ने केजरीवाल के पीए पर लगाया मारपीट का आरोप, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
देश की जनता ने मन बना लिया है कि वह विकसित भारत का सपना पूरा होते देखना चाहती है। चौथे चरण के चुनाव में डिप्टी सीएम ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की ताकत है। जनता को ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।