Delhi Bomb Threat: स्कूल के बाद कई अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, OPD से मरीजों को बाहर निकाला गया

Delhi Hospital Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में जांच के लिए ओपीडी के मरीजों को थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया है। अभी कुछ दिनों पहले राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला था। अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है।

एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल सोमवार देर रात 12:19 पर आया है। इस बार मेल आईडी दूसरी (courtisgod123@beeble.com) है। इससे पहले 12 मई को भी दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में अस्पतालों को ईमेल आया था।

गौरतलब है कि, करीब दो सप्ताह पहले दिल्ली-एनसीआर के 178 पब्लिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया था। जिसको लेकर केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन समेत अभिभावकों में दहशत फैलाने के मामले में रूस की जांच एजेंसी ने दिल्ली पुलिस को अब तक मेल के आईपी पते के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

Read Also: IPL 2024 PBKS: लीग के बीच में पंजाब को बड़ा झटका, अपने देश लौट गया यह अक्रामक बल्लेबाज

आईपी पते की जानकारी न मिल पाने पर दिल्ली पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। माना जा रहा है कि रूसी एजेंसी को भी आईपी पते के बारे में पता नहीं चल पाने के कारण दिल्ली पुलिस को जानकारी मुहैया नहीं कराई जा रही है। अब दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसी अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की जांच में जुट गई है।

Read Also: Loksabha Chunav 4th Phase Voting: शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी मतदान, पश्चिम-बंगाल में 75 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *