Health: गर्मियों में भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें यह फल, फायदे की जगह होगा बड़ा नुकसान

Fruit Storage: गर्मियों के मौसम में एक ओर जहां खुद को फिट रखने की चुनौती होती है तो वहीं खाने को लंबे समय तक खराब होने से बचाए रखने तक भी किसी चुनौती से कम नहीं होता। गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण जल्दी फल और सब्जी खराब हो जाती है। ऐसे में हम फल और सब्जी का तापमान कम करने के लिए फ्रिज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे फल और सब्जियों का तापमान हो जाता है और वह लंबे समय तक खाने योग्य बनी रहती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हर फूड आइटम को फ्रिज में नहीं रख सकते, खासकर कुछ फलों को तो बिल्कुल नहीं। ऐसा करने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ती नहीं है बल्कि, घट जाती है और वे जल्दी खराब हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं फलों के बारे में जानेंगे, जिन्हें फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इन फलों को फ्रिज में स्टोर करने से उनके स्वाद और पोषण में बदलाव आ जाता है।

केला

स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी केला को फ्रिज में कभी स्टोर नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने से केले के छिलके काले पड़ने लगते हैं और वह जल्दी खराब हो जाता है। केला को रूम टेंप्रेचर पर स्टोर करना ही बेहतर होता है।

तरबूज

गर्मियों में अधिकतर लोग तरबूज को खाना पसंद करते हैं इसलिए वह तरबूज को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो जाते हैं और इसका पोषण भी कम होता है।

पपीता

पीता फ्रिज में स्टोर करने से उसके स्वाद और टेक्सचर में बदलाव हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फ्रिज का तापमान कम होता है, जिससे पपीते की पकने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए जब तक पपीता पूरी तरह पक न जाए, तब तक इसे फ्रिज में स्टोर न करें।

Read Also: CBSE Board Result Live: समाप्त हुआ इंतजार, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, इस लिंक पर करें चेक

आम

आम को फ्रिज में स्टोर करने की गलती न करें। ऐसा करने से अगर आम पूरी तरह पके नहीं होते, तो उनके पकने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। इसके अलावा, इससे इनके स्वाद और टेक्चर में भी बदलाव आ सकता है।

संतरे

संतरे को भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वह ड्राई होने लगता है और स्वाद में बदलाव आ जाता है। ये खाने में काफी ड्राई लगते हैं। संतरा जल्दी खराब हो जाता है।

Read Also: Loksabha Chunav 4th Phase Voting 2024: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी, कहीं गले मिले नेता, कहीं चले लात घूसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *