Loksabha Chunav 2024 Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना दौरा पर हैं। इस दौरान चुनावी जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। शाह ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। मैं देश की जनता को आश्वस्त करता हूं कि मोदी जी का पहला कर्तव्य राष्ट्र सेवा है। इस बार बीजेपी तेलंगाना में कम से कम 10 सीटें जीतने जा रही है।
अमित शाह ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी जी एनडीए सरकार का तीसरा टर्म पूरा करेंगे और तीन चरणों में एनडीए 200 सीटों पर आगे चल रहा है। चौथे चरण में एनडीए को भरपूर मतदान मिलेगा और हम इस बार 400 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मतदान है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दोनों राज्यों में एनडीए और बीजेपी क्लीन स्वीप करने जा ही है और बड़ी मजबूती के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
4 जून के बाद बीजेपी दक्षिण भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी। इन राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी को मिलने जा रही है। तेलंगाना की 10 सीटों पर बीजेपी की जीत तय है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल को कानून की समझ नहीं है। वह खुद शराब नीति मामले में मुख्य आरोपी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत नहीं दी है बल्कि चुनाव प्रचार के लिए वह एक जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने केस दायर किया था कि मेरी गिरफ्तारी गलत है जो सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। फिर प्रेयर मॉडिफाई की कि मुझे बेल दी जाए, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार करने के लिए एक तारीख तक की अंतरिम जमानत दी गई और 2 तारीख को उन्हें फिर से एजेंसियों के सामने सरेंडर करना है।
Read Also: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, कप्तान पंत पर लगा एक मैच का बैन, 30 लाख रुपए का जुर्माना