CBSE Board Result Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2023-24 का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड ने हाल ही में आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cbse.nic.in पर अपडेट जारी करके नतीजे जारी करने की तिथि का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक बोर्ड ने दोनों परीक्षाफल की घोषणा 20 मई 2024 के बाद करने को कहा था। हालांकि, अब बोर्ड ने जारी तारीख के पहले ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट को लेकर जारी अपडेट के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 87.98 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल 16,33,739 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 16,21,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 14,26,420 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा का परिणाम 87.98 फीसदी रहा हैं।
सीबीएसई बोर्ड ने आज सुबह 11.15 बजे 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। हालांकि, 10वीं के परिणाम कुछ ही देर में घोषित किए जाएंगे। जिसके लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट पोर्टल, results.cbse.nic.in पर एक्टिव लिंक से स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके परिणाम देख सकेंगे।
Read Also:IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, कप्तान पंत पर लगा एक मैच का बैन, 30 लाख रुपए का जुर्माना
ऐसे करें रिजल्ट चेक…
स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे।
Read Also: Loksabha Chunav 2024: अरविंद केजरीवाल पर अमित शाह का पलटवार, ‘देश का नेतृत्व करते रहेंगे PM Modi’