Bollywood: जून में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना संग करेंगे “किंग” फिल्म की शूटिंग, क्या बाप-बेटी की जोड़ी लूट पाएगी महफिल

Bollywood King Movie Shooting: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। जून महीने में बाप-बेटी की जोड़ी फिल्म किंग की शूटिंग करती नजर आएगी। फैंस को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार है। किंग फिल्म में बाप-बेटी की जोड़ी नजर आएगी।  अब देखना यह होगा कि क्य़ा बाप-बेटी की जोड़ी पर्दे पर धूम मचा पाएगी।

किंग फिल्म को लेकर लोगों के अंदर काफी क्रेज है। इस फिल्म में शाहरुख अंतरराष्टीय़ डॉन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगें। किंग खान का यह किरदार ग्रे शेड़ होगा। दरअसल, जानकारी के मुताबिक किंग खान आईपीएल खत्म होने के बाद जून महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

खबरों के मुताबिक, किंग फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा लंदन में शूट होगा, इसके लिए कैमरा टीम को कैमरा लंदन में ही मिलेगा। लंदन में कुछ बड़े एक्शन सीन शूट करने का प्लान है। सुहाना खान भी स्क्रीन शेयर करने से पहले अपने पिता के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं क्योंकि बताया जा रहा है कि शाहरुख और सुहाना की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

Read Also: http://West Bengal: प्रधानमंत्री मोदी के लिए मैं बनाऊंगी मंदिर…रहने की भी करुंगी व्यवस्था, ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?

साथ ही आपको बता दे कि, सुहाना खान फिल्म “द आर्चीज” से बॉलीवुड़ में एंट्री ले चुकी है। फैंस ने भी उन्हें बेहद पसंद किया। वहीं, दूसरी ओर बात करें शाहरुख खान की तो उन्हें वर्कफ्रंट तो डंकी मूवी में देखा गया था, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल की जोड़ी ने साथ काम किया था।

Read Also: http://Swati Maliwal Assult Case: केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की न्यायिक हिरासत मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *