Bhaiyya Ji Movie Review: क्रिटिक्स ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म को बताया ‘ओके-ओके’

Bollywood Bhaiyya ji Movie Review: सिनेमा घरों में अपनी फिल्म से सेंचुरी मार रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ आज रिलीज हो चुकी है। अपनी फिल्मों में निभाए गए बेहतरीन किरदारों से उन्होंने बोलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। भैया जी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब उनके फैंस उनकी मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। भैय्या जी मूवी आज रिलीज हो चुकी है।

एक्शन-ड्रामा का नॉनस्टॉप पैकेज देने वाली यह फिल्म ‘भैया जी’ में अभिनेता विपिन शर्मा और अभिनत्री जोया हुसैन को लिया गया है। मनोज बाजपेयी अपने देसी अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने अपना पूरा अवतार देसी ही रखा है। फिल्म के ट्रेलर से माना जा रहा था कि यह फिल्म राजनीति और एक्शन का मेल-मिलाप होगी, लेकिन पर्दे पर जो देखने के लिए मिला वो थोड़ा अलग है।

फिल्म को देखकर क्या बोले दर्शक

फिल्म क्रिटिक्स द्वारा भैया जी को पुअर परफोर्मेंस बताया गया। इसके चलते फिल्म आलोचकों ने फिल्म की खराब एडिटिंग और स्क्रिप्ट पर भी टिप्पणी की। दर्शकों का कहना है कि यह मूवी में अभिनेताओं ने उम्मीदों को मुताबिक अच्छा परफॉर्मेंस नहीं किया है। इसी के साथ मूवी में स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग भी अच्छा नहीं है।

हालांकि, कुछ आलोचकों ने इस मूवी में अभिनेता मनोज बाजपेयी के किरदार की सराहना की है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने कहा कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में जिस चीज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर से उस फिल्म में उसे साबित किया है। आने वाले सप्ताह में यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।

Read Also: http://West Bengal: प्रधानमंत्री मोदी के लिए मैं बनाऊंगी मंदिर…रहने की भी करुंगी व्यवस्था, ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *