बाल दिवस पर बच्चों की मासूमियत और साहस को समर्पित फिल्म ‘LILY’, वेव्स ओटीटी पर रिलीज

Lily movie Waves OTT: (नई दिल्ली): प्रसार भारती के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म वेव्स ओटीटी ने हमेशा दर्शकों तक अर्थपूर्ण, प्रेरक और भारतीय संवेदनाओं से जुड़ी कहानियाँ पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर मंच एक मार्मिक तेलुगु फिल्म “LILY” का प्रीमियर करने जा रहा है, जो बच्चों की मासूमियत, साहस और भावनाओं को खूबसूरती से चित्रित करती है।

फिल्म की कहानी और कलाकार

निर्देशक शिवम् और निर्माता कमदारी बाबू रेड्डी की यह फिल्म एक छोटी बच्ची की संवेदनशील यात्रा पर आधारित है एक ऐसी बच्ची जिसकी मासूमियत और हिम्मत हर किसी का दिल छू लेती है। प्रमुख भूमिकाओं में अभिनेता शिवकृष्ण, बेबी नेहा, मास्टर वेदांत वर्मा और राजवीर नज़र आएंगे। भावनाओं से भरपूर कथा और दमदार अभिनय इसे बाल दिवस पर पूरे परिवार के साथ देखने के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाते हैं।

पांच भाषाओं में होगी उपलब्ध

दर्शकों तक अधिकतम पहुँच सुनिश्चित करने के लिए ‘LILY’ को वेव्स OTT पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम पाँच भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इससे न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म का अनुभव अपनी भाषा में कर सकेंगे।

भारतीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने का मिशन

वेव्स ओटीटी भारतीय सिनेमा, भाषाओं और सांस्कृतिक विविधता को विश्वभर के दर्शकों तक पहुँचाने वाले प्रमुख मंच के रूप में तेजी से उभर रहा है। फीचर फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष स्क्रीनिंग तक, यह प्लेटफ़ॉर्म भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक रूप में प्रस्तुत करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। फिल्म “LILY” के ज़रिये वेव्स OTT एक बार फिर अपने मिशन को मजबूत करता है भारत की कहानियाँ, भारत की भावनाएँ और भारत की प्रतिभा दुनिया तक पहुँचाना।

वेव्स ओटीटी सिर्फ़ कंटेंट नहीं, एक अनुभव

प्रसार भारती का आधिकारिक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म वेव्स OTT केवल ऑडियो-वीडियो कंटेंट का संग्रह नहीं, बल्कि विविध अनुभवों का केंद्र है। यहाँ 75 से अधिक टीवी चैनल और दर्जनों रेडियो चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है, जिससे दर्शकों को समाचार, मनोरंजन, संस्कृति और जानकारी तक आसान पहुंच मिलती है। फ़िल्मों, डॉक्यूमेंट्री, सांस्कृतिक कंटेंट और एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स की तेजी से विस्तृत होती लाइब्रेरी के साथ यह प्लेटफ़ॉर्म हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए उच्च-गुणवत्ता और सहज उपलब्ध भारतीय कंटेंट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *