Weather Forecast HeatWave: भगवान भास्कर ने तरेरी आंखें…तापमान 48.8 डिग्री के पार, कई लोगों ने गंवाई जान

Weather Forecast HeatWave: मई महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भगवान भास्कर यानी सूर्यदेव ने आंखें इस कदर तरेरी हैं कि पारा 48.8 के पार हो गया। इस हीटवेव में कई लोगों ने जान भी गंवाई हैं।
अगर बात की जाए देश के सबसे गरम राज्य की तो मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान का बरमर शहर बताया जा रहा है, यहां गुरुवार को तापमाान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। कई यात्रियों को यात्रा के दौरान हीट स्ट्रोक पड़ने से उनकी मौत भी हो गई।
हालांकि, अभी जून महीने की शुरुआत भी नहीं हुई है, इससे पहले राजस्थान का रेगिस्तान तप रहा है। प्रदेश के शहर जोधपुर में गुरुवार देर रात तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि यहां पर एसी, कूलर और पंखे सब फेल हो गए हैं। शहर की जनता गर्मी से हलकान है।

Read Also: https://suryasamachar.com/2024/05/24/loksaba-chunav-2024-sixth-phase-live-update-8-states-58-seats/

मौसम विभाग की मानें तो, अभी हीटवेव से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी मौसम का हाल ऐसे ही रहने वाला है और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ऐर ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अब बताते हैं कि देश के राज्यों में सबसे गरम शहर कौन सा है।

देश के सबसे गर्म राज्य और तापमान-
राज्य, शहर तापमान

⦁ श्री गंगानगर, राजस्थान 50
⦁ रेंटाचिन्ताला, आंध्र प्रदेश 50

⦁ बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 49
⦁ विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश 49
⦁ आगरा, यूपी 48
⦁ दिल्ली 48
⦁ वर्धा, मध्य प्रदेश 46

इसके अलावा इस हीटवेव में जानलेवा घटनाएं भी सामने आई हैं। इस साल सबसे गरम राज्य राजस्थान में हीटवेव के कारण 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में 4 लोगों की मौत हुई है। बरहाल, अभी इस हीटवेव से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Read Also: RR vs SRH Qualifier 2: आज फाइनल के लिए मिल जाएगी दूसरी टीम, जानें चेपॉक में रन बरसेंगे या विकेटों की लगेगी झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *