Loksabha Election 2024 Lalu Prasad Yadav: बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए। मुस्लिम समुदाय का विकास भी जरूरी है। बता दें कि, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि वह वंचितों, शोषितों, दलितों और आदिवासियों का आरक्षण मुस्लिमों को नहीं देंगे। इसके बाद देश में सियासत तेज हो गई थी और आरजेडी प्रमुख ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता ने कहा कि बिहार में चुनाव हमारे पक्ष में है। एनडीए इस समय डरा हुआ है और वह लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। बिहार की जनता इनकी नियत और नीति को जानती है, इसलिए वह इंडी गठबंधन को मतदान कर रही है। पूरा देश जानता है कि एनडीए संविधान और लोकतंत्र का समाप्त करना चाहता है।
पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग जारी
इसके अलावा लालू ने मुस्लिम आरक्षण पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को तो आरक्षण मिलना ही चाहिए। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में एक चुनावी सभा में मुस्लिम आरक्षण पर बयान दिया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह पिछड़ों, वंचितों और आदिवासियों का आरक्षण मुसलमानों को नहीं जाने देंगे।
पीएम मोदी के इस बयान के बाद देश भर में सियासत तेज हो गई थी। पक्ष और विपक्ष के बीच अब तक जुबानी जंग जारी है। विपक्ष लगातार मुस्लिम आरक्षण का समर्थन कर रहा है जबकि सत्ता पक्ष आरक्षण को धर्म के आधार पर नहीं देने का समर्थन कर रहा है।
Read Also: Delhi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, कई पूर्व विधायकों ने भी थामा दामन