IPL 2024 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स के सामने ‘रॉयल्स’ चुनौती, बल्लेबाज मचाएंगे धूम या गेंदबाज होंगे हावी? जानें पिच रिपोर्ट  

IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल के 56वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। आज मंगलवार को यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन ठीक रहा है। दिल्ली की टीम ने 11 मैचों में से 5 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी।

दूसरी ओर, संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। संजू की कप्तानी में राजस्थान ने 10 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की है और वह मौजूदा समय में आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम को एक जीत की जरूरत है और वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना लेगी। आज होने वाले मैच के लिए जानते हैं कि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी है। यहां पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है या गेंदबाज हावी रहते हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। मैदान छोटा होने के चलते बल्लेबाज जमकर रनों की बारिश करते हुए नजर आते हैं। इस मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल बढ़ता है, तो बल्लेबाज बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आते हैं, लेकिन अब तक खेले गए मैचों में स्पिन गेंदबाज बाजी मारते हुए नजर आए हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024 Voting Live: 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान जारी, बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी TMC समर्थक भिड़े

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने अब तक आईपीएल के 111 मैचों की मेजबानी की, जिसमें 63 मैचों में मेजबान टीम को जीत मिली, जबकि 48 मैचों में मेहमान टीम को जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 28 बार भिड़ंत हुई, जिसमें दिल्ली की टीम ने 13 मैच में जीत हासिल की, जबकि 15 मुकाबलों में राजस्थान को जीत मिली है।

Read Also: T20 WC 2024: विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, इन दो भारतीय स्टार का नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *