Loksabha Chunav 2024 Third Phase Voting: तीसरे चरण का मतदान समाप्त, 66 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान
Loksabha Chunav 2024 Third Phase Voting: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदाता वोटिंग कर रहे थे। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की 9, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान किया गया।