Amethi Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज है। कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की अपील कर रहे थे। इस बार राहुल गांधी वायनाड़ के अलावा रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से पार्टी ने केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, दूसरी ओर अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। ईरानी का कहना है कि कांग्रेस का शाही परिवार इस बात से वाकिफ है कि कांग्रेस पार्टी की अब अमेठी परंपरागत सीट नहीं रही और इस सीट से हार ही मिलेगी। इसलिए पहली बार गांधी परिवार से यहां पर कोई प्रत्याशी नहीं है। राहुल गांधी अब हार के डर से वायनाड़ चले गए और दूसरी जगह रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
मेहमानों का स्वागत- ईरानी
स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि बीजेपी के डर से अमेठी सीट पर कोई गांधी परिवार का सदस्य नहीं लड़ रहा है। हम मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं और मेहमान नवाजी में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।
Read Also: T-20 WC 2024: विश्वकप में पहली बार खेलेगी कनाडा टीम, 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, साद बिन को कमान
गौरतलब है कि, बीजेपी नेता स्मृति ईरानी काफी समय से अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की प्रतिस्पर्धा कर रही थी। कयाल लगाए जा रहे थे कि इस बार राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अमेठी के कामकाज देखने वाले कांग्रेस नेता केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।