T-20 WC 2024 Canada Squad: एक जून से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पहली बार कनाडा की क्रिकेट टीम खेलती हुई नजर आएगी। कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया और कमान साद बिन के हाथों में सौंपी है। यह हरफनमौला खिलाड़ी कनाडा की कप्तानी करता हुआ नजर आएगा।
कनाडा की टीम में सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का मिश्रण है। कनाडा को उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर उनकी टीम विरोधियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहेगी। कप्तान साद के अलावा कनाडा के पास बल्लेबाज आरोन जॉनसन और तेज गेंदबाज खलीम सना जैसे खिलाड़ी हैं, जिनसे अहम भूमिका निभाए जाने की उम्मीद है।
कनाडा के स्क्वाड में गहराई के बावजूद निखिल दत्ता और श्रीमंथ विजयरत्ने को शामिल नहीं किया गया। तजिंदर सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। हालांकि, कनाडा के लिए टी20 वर्ल्ड कप में राह आसान नहीं होगी, जहां उसे एशिया की दो महाशक्तियों भारत और पाकिस्तान से भिड़ना होगा।
ग्रुप बी में शामिल कनाडा
बता दें कि, कनाडा को वर्ल्ड कप 2024 के लिए ग्रुप बी में शामिल किया गया है। ग्रुप बी में भारत और पाकिस्तान की टीम शामिल है। कनाडाई टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 जून को अमेरिका के खिलाफ डलास में करेगी। कनाडा पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा और उसकी कोशिश यादगार प्रदर्शन करके बड़ी टीमों को हैरान करने की होगी।
कनाडा टीम का स्क्वॉड…
साद बिन जफर (C), आरोन जॉनसन, डिलोन हेलाइगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दकी, कालिम सना, कंवरपल ताठगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, परघट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान और श्रेयस मोवा।
Read Also: Loksabha Chunav 2024: तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर पर एक्शन, EC ने चुनाव प्रचार पर लगाई रोक