ICC Annual Rankings Update: भारत को टेस्ट रैंकिंग में बड़ा झटका, नंबर का एक ताज छिना, वनडे और टी-20 में दबदबा बरकरार

ICC Annual Rankings Update: आईसीसी ने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों टेस्ट, टी-20 और वनडे मैचों की वार्षिक रैंकिंग जारी की है। इसमें सबसे बड़ा झटका भारत को लगा है। भारत से टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का खिताब छिन गया है। टी-20 और वनडे दोनों प्रारुपों में भारत का दबदबा कायम है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 209 रनों ही हार के बाद भारत दूसरे नंबर पर खिसका है।

भारतीय टीम को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में शिकस्‍त देने वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम नंबर एक टेस्ट टीम बन गई। भारत अब दूसरे स्‍थान पर फिसल गया। टेस्‍ट रैंकिंग में इन दोनों टीमों के पायदान में बदलाव हुआ जबकि चौथे से 9वें स्‍थान पर विराजित टीमों की स्थिति स्थिर है। बता दें कि, भारत को डब्‍ल्‍यूटीसी 2023 फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों 209 रनों की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्वाइंट अंकों में सुधार हुआ और वह 120 अंकों के बाद 124 पर पहुंच गई और भारत 120 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया। तीसरे पर स्थान 105 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम है। बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए मशहूर इंग्लैंड अपना स्थान बचान में कामयाब रही।

आईसीसी ने रैंकिंग्‍स अपडेट में मई 2021 के बाद के प्रदर्शन को गिना गया। भारतीय टीम ने जनवरी 2021 में विराट कोहली के नेतृत्‍व में ऑस्‍ट्रेलिया पर 2-1 की जीत दर्ज की थी, वो रैंकिंग अवधि से बाहर रही। मई 2021 और मई 2023 के बीच सभी नतीजे का भार 50 प्रतिशत रहा और पिछले 12 महीने में हुई सीरीज, जिसमें डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल जीत शामिल है, उसका भार 100 प्रतिशत रहा।

Read Also: Horoscope 3 May: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुक्रवार का दिन शुभ, जानें सभी राशियों का राशिफल

वनडे में नंबर वन भारत

भारतीय टीम ने भले ही टेस्‍ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान गंवाया हो, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में उसका दबदबा बरकरार है। भारतीय टीम वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग दोनों में शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। भारत के वनडे में 122 रेटिंग है। वह ऑस्‍ट्रेलिया (116) से छह अंक आगे है। दक्षिण अफ्रीका (112) तीसरे, पाकिस्‍तान (106) चौथे और न्‍यूजीलैंड (101) टॉप-5 की लिस्‍ट को पूरा करते हैं।

टी-20 में वर्चस्व कायम

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भी एकतरफा राज कायम है। वह 264 रेटिंग के साथ शीर्ष स्‍थान पर कायम है। ऑस्‍ट्रेलिया (257) दूसरे स्‍थान पर है और भारत से सात अंक पीछे है। इंग्‍लैंड की टीम (252) तीसरे स्‍थान पर है। दक्षिण अफ्रीका (250) ने छठे से चौथे स्‍थान पर छलांग लगाई। पाकिस्‍तान को भी दो स्‍थान का नुकसान हुआ और वो सातवें स्‍थान पर खिसका। पाकिस्‍तान के 247 अंक हैं।

Read Also: Amethi Loksabha Chunav 2024: स्मृति ईरानी का राहुल पर तंज, बोली- ‘मेहमानों का स्वागत है…कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *