Sachin Tendulkar 51th Birthday 100 Century: दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल और भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेट के इस कोहिनूर ने अपने दो दशकों के करियर में ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिनको तोड़ पाना मुश्किल नजर आता है। सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा महारिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक का है। आज हम सचिन के जन्मदिन पर इस दिग्गज को सबसे बड़े महारिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे ज़्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं। मौजूदा वक़्त में टेस्ट क्रिकेट इतना ज़्यादा नहीं खेला जाता है। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी 100 टेस्ट ही खेल तो उसे बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है। हालांकि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने अब तक 187 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के अलावा सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है। अपने पूरे करियर में सचिन तेंदुलकर ने 34,357 रन बनाए हैं। वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन का यह रिकॉर्ड टूट पाना लगभग नामुमकिन है। मौजूदा समय में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 25,000 हज़ार अंतर्राष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच
सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अपने करियर में 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले। मौजूदा वक़्त में सिर्फ विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 500 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों का आंकड़ा पार किया है।
Read Also: Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के बरसात, मौसम ने फिर बदला मिजाज
सबसे ज़्यादा चौके
सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा चौके लागने वाले बल्लेबाज़ हैं। तेंदुलकर ने 664 मैचों की 782 पारियों में बैटिंग करते हुए 4076 से ज्यादा चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम कुमार संगाकार का है, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 3015 चौके लगाए हैं।
सबसे ज़्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाने का महारिकॉर्ड नाम हैं। दिग्गज तेंदुलकर ने 264 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया, जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल रहे।
Read Also: Health: महिलाओं के लिए जानलेवा होता Vaginal Cancer, इन शुरुआती लक्षणों से करें पहचान