Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के बरसात, मौसम ने फिर बदला मिजाज

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से शनिवार के बाद मौसम ने मिजाज बदला है। तेज हवाओं के साथ कई जगह तेज बरसात भी हुई है। मंगलवार शाम को आसमान में अचानक से बादल छा गए और धूलभरी हवा चलने लगी। इसके बाद कई जगहों पर बूंदाबांदी तो कहीं जगहों पर तेज बरसात हुई। बरसात के बाद लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है।

गुरुग्राम में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। वहीं अब नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली में भी बारिश हो रही है। काले बादल होने की वजह से शहरों में अंधेरा छा गया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अप्रैल महीने के सबसे गरम दिन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 14 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 2022 में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस था। साल 2021 में 42.2 एवं 2020 में 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। आंकड़ों के अनुसार, इस गर्मी के मौसम में अभी तक का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

वहीं, सोमवार को दिनभर खिली रही धूप के बीच अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही इस सीजन के सामान्य हैं। हवा में नमी का स्तर 69 से 27 प्रतिशत रहा। स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, रामनवमी पर जहां हुई हिंसा…वहां नहीं होगा चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *