Health: महिलाओं के लिए जानलेवा होता Vaginal Cancer, इन शुरुआती लक्षणों से करें पहचान

Vaginal Cancer: महिलाओं के लिए वजाइनल कैंसर एक गंभीर और बेहद दर्दनाक बीमारी है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। इस समय महिलाओं में यह दुर्लभ बीमारी तेजी से बढ़ रही है। यह स्थिति गर्भाशय यानी यूटरस से वल्वा तक फैले पतले, मस्कुलर ट्यूब को प्रभावित करती है। इंडियन काउंलिस ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि देश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।

महिलाओं को कई तरह के कैंसर प्रभावित करते हैं, जिसमें से एक वजाइनल कैंसर है। यह एक जानलेवा स्थिति साबित हो सकती है, अगर समय रहते इसकी पहचान कर सही इलाज न किया जाए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वजाइनल कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको इसे पहचान करने में आसानी होगी।

असामान्य ब्लीडिंग

वजाइना कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक है असामान्य ब्लीडिंग। पीरियड्स के बाद या संभोग के बाद होने वाली ब्लीडिंग को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। अकारणों से होने वाली ब्लीडिंग को लेकर एकदम डॉक्टर के पास जाना चाहिए और सलाह लेनी चाहिए।

असामान्य वजाइनल डिस्चार्ज

वजाइनल कैंसर का एक और शुरुआती संकेत असामान्य वजाइनल डिस्चार्ज है। यह डिस्चार्ज पानीदार, खूनी या दुर्गंधयुक्त हो सकता है। हालांकि, कुछ डिस्चार्ज सामान्य है, लेकिन रंग, स्थिरता या गंध में अचानक बदलाव होने पर इसे अनदेखा न करें। ऐसी शिकायत होने के बाद हमें चिकित्सक के पास जाना चाहिए।

संभोग के दौरान दर्द

शारीरिक संबंध के दौरान दर्द होना भी वजाइनल कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह दर्द यौन संबंध बनाते समय तेज दर्द या असुविधा के रूप में महसूस हो सकता है। इस तरह का अगर कोई लक्षण दिखाई दे रहा है तो हमें सतर्क रहना चाहिए।

बार-बार यूरिन आना

इसके अलावा अगर आपको बिना किसी कारण के बार-बार यूरिन आ रहा है तो, वजाइनल कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको सामान्य से ज्यादा बार यूरिन पास करने की जरूरत महसूस होती है, खासकर अगर यह अन्य लक्षणों के साथ है, तो डॉक्टर से इस बारे में चर्चा जरूर करें।

अन्य लक्षण

इन लक्षणों के अलावा भी वजाइनल कैंसर के कई और लक्षण होते हैं। वजाइनल कैंसर जैसे-जैसे बढ़ता है, इसके अधिक गंभीर लक्षण विकसित हो सकते हैं। इनमें पेशाब के साथ दर्द, मूत्र या मल में रक्त, कब्ज, पीठ दर्द, पेट दर्द, पेल्विक दर्द और पैर में सूजन शामिल हो सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer-दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। अगर आपको इस तरह की कोई शिकायत हो रही है तो आपको पेशेवर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *