IPL 2024: थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी आईपीएल सेरेमनी, अक्षय कुमार समेत कई स्टार करेंगे परफॉर्म

IPL 2024 Opening Ceremony RCB vs CSK: आज से इंडियन प्रीमियर लीग-17 (आईपीएल) का आगाज हो रहा है। सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पहले शाम साढ़े 6 बजे से ओपनिंग समारोह शुरू हो जाएगा। इस सेरेमनी में दिग्गज गायक एआर रहमान, सोनू निगम और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करेंगे। पिछले सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था।

इससे सीजन से पहले आईपीएल में कई बड़े सितारे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अमेरिकी सिंगर पिटबुल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी परफॉर्म कर चुके हैं। ओपनिंग सेरेमनी के बाद आईपीएल का 17वां सीजन शुरू हो जाएगा। इस सीजन का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। इस बार चेन्नई टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड को दी गई है।

चेपॉक की कैसी है पिच

चेपॉक स्टेडियम में आमतौर पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इसे देखते हुए (CSK) के ही रवींद्र जडेजा और मोईन अली में से किसी एक को अपनी फैंटेसी-11 का कप्तान बना सकते हैं। जानते हैं फैंटेसी-11 में बाकी प्लेयर्स कौन हो सकते हैं।

चेपॉक में CSK ने हर बार RCB को हराया

चेपॉक में RCB और CSK के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। 7 (CSK) ने जीते, जबकि एक (RCB) ने जीता। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2019 में खेला गया था, जिसे (CSK) ने 7 विकेट से जीता था। तब से दोनों टीमों के बीच चेन्नई में कोई मुकाबला नहीं हुआ।

आईपीएल (IPL) में इस मैदान पर सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड भी (RCB) के नाम ही है। साल 2019 में (RCB) यहां 70 रन पर ऑलआउट हो गई था। मैदान की पिच स्पिनर्स को मदद करेगी। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 60 फीसदी मैच जीतती है।

Read Also: UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट से उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा को बड़ा झटका, मदरसों को पैसा देने वाला कानून रद्द

सीएसके और आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन….

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (C), रचिन रविंद्र, मोईन अली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (WK), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, महेश तीक्षना। इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11:

फाफ डुप्लेसिस (C), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लामरोर, दिनेश कार्तिक (WK), सुयश प्रभुदेसाई, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश दीप।

Read Also: Delhi Liquor Scam: केजरीवाल की कस्टडी के लिए ED ने गिनाए 11 सबूत, सिंघवी ने गिरफ्तारी का किया विरोध, कोर्टरूम में जोरदार बहस, पढ़िए सभी दलीलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *