Delhi Excise Policy Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को पीएमएलए (PMLA) कोर्ट ने 22 मार्च को केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड के लिए ईडी कस्टडी में भेज दिया गया था।
ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल ने पहली रात घर का खाना खाया। स्वास्थ्य इश्यू होने की वजह से कोर्ट ने कस्टडी में उन्हें मेडिकेटेड फूड प्रोवाइड कराने या घर का खाना खाने की इजाजत दी है। उन्हें सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन वाले कमरे में रखा गया है, हालांकि केजरीवाल पूरी रात ठीक से सो नहीं सके।
इससे पहले आप नेता आतिशी ने मीडिया से बातचीत कर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि हम तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। दिल्ली की आप सरकार को टारगेट कर अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति के कथित घोटाले में अब तक ईडी को एक रुपया नहीं मिला है।
तानाशाही की पराकाष्ठा पर उतरी बीजेपी- आतिशी
जिस मनी ट्रेल की तलाश हो रही है, आज वो सामने आ गई है। मैं मोदी जी को चैलेंज कर रही हूं कि सारा पैसा बीजेपी के बैंक अकाउंट में गया है। बीजेपी अपने इस आरोप को हमारी पार्टी पर मढ़ने का काम कर रही है। आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। बीजेपी तानाशाही की पराकाष्ठा को पार कर रही है।
वहीं, तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल के नाम चिट्ठी लिखी है। उसने लिखा- डियर ब्रदर अरविंद केजरीवाल, वेलकम टु तिहाड़ क्लब। कट्टर ईमानदारी के आपके सारे जुमले और ड्रामे का आखिर अंत हो गया है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे तीनों भाई अब यहां है, तिहाड़ क्लब चलाने के लिए चेयरमैन बिग बॉस- अरविंद केजरीवाल। CEO-मनीष सिसोदिया और COO- सत्येंद्र जैन।