Chandra Grahan Live Update: देशभर में आज रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रंगों के पर्व के बीच हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चंद्रगहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू हो गया और दोपहर 3 बजकर एक मिनट तक रहेगा। ग्रहण करीब 4 घंटे 36 मिनट तक लगेगा। ज्योतिष गणना की मानें तो यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों में नजर आएगा।
सूतक काल कैसा रहेगा
आमतौर पर चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा तो इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। अगर सूतक काल मान्य होता है तो इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। होली पर्व पर भारत में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।
चंद्र ग्रहण का पल-पल अपडेट
होली के शुभ मौके पर चंद्र ग्रहण का साया पड़ने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर एक मिनट पर समाप्त होगा।
होली पर यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
भारत में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा इसी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने की वजह से उसका प्रभाव भी नहीं रहेगा।
यह उपच्छाया ग्रहण है जिसमें किसी सावधानी का पालन नहीं किया जाता है और नहीं यह भारत में दिखाई देगा। इसलिए होली पर इसका कुछ असर नहीं पड़ेगा। बिना किसी अवरोध होली को मनाया जा सकता है।
Read Also: Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद जल्द जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए संभावित तारीख