UP: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस बनी आग का गोला, अब तक 8 लोगों की मौत

UP Hadsa: यूपी के गाजीपुर से हादसे की दुखद ख़बर सामने आई है। शहर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास बारात की मिनी बस में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को छू गई और जिसके बाद देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भयावह थी कि आग बुझाने के लिए किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में और भी लोगों के हताहत होने की आशंका है। पता चला है कि बस सीएनजी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस मऊ के कोपा से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। बस कच्चे रास्ते से आ रही थी। बस में करीब 38 लोग सवार थे।

बता दें कि, मऊ के रानीपुर क्षेत्र के खीरियां खाजा निवासी लड़की की शादी जनपद के मुहम्मदाबाद के महमूदपुर गांव में तय थी। शादी महाहरधाम के समीप भैरो मंदिर पर होनी थी। लड़की पक्ष के लोग मऊ से भैरो मंदिर पर आ रहे थे। महाहरधाम मंदिर के समीप बैरियर पर बस रोक दी गई।

आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव

दुल्हन बस से उतरकर पैदल ही मंदिर पर चली गई। इसके बाद बस चालक ने बस को नहर पटरी के रास्ते से घुमाकर मंदिर पर ले जाने लगा। इस बीच रास्ते में लटक रहे 11 हजार के हाईटेंशन तार से बस छू गई। इसके बाद तो बस धू-धूकर जलने लगी। बस में सवार लोग बच नहीं पाए। बस में करीब 20 लोग सवार थे। बस भरी हुई थी। बिजली आपूर्ति बंद कराने तक बस पूरी तरह से जल गई। उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो पा रही है।  

डीएम आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें बीजेपी नेता आशुतोष चौबे सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। आग इतनी भयावह थी कि लोग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

Read Also: Electoral Bond पर सुप्रीम कोर्ट ने SBI को दिया झटका, 12 मार्च तक मांगा डाटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *