Haryana: बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने से भाजपा जेजेपी में फिर खुले गठबंधन के द्वार, दुष्यंत को मिल सकता है हिसार

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर अकेले ताल ठोकने का दावा कर रही भाजपा में अभी तक गठबंधन के पेंच सुलझे नहीं हैं और न ही प्रत्याशियों के नाम तय हुए है। इस बीच खबर ये आ रही है पहले तो भाजपा ने कहा था कि वे सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह का पार्टी छोड़ कांग्रेस में जाने से एक बार फिर से जेजेपी के साथ गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है और कहा जा रहा है भाजपा दुष्यंत की पार्टी के लिए हिसार का सीट छोड़ने को तैयार है। हालांकि इन मुलाकातों की बाबत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय का कहना है कि भाजपा और जेजेपी के हरियाणा में गठबंधन पार्टी को फैसला करना है। चुनाव अकेले लड़ा जाएगा या गठबंधन होगा। फिलहाल, इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे।

कैलाश विजय वर्गीय इन दिनों ​हरियाणा में हैं और उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रविवार को हरियाणा के सोनीपत में मीटिंग की। पिछली बार बीजेपी ने दस की दस लोकसभा सीभट जीतने का रिकार्ड बनाया था। विजयवर्गीय ने हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ने पर कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा एक समुद्र है और एक दो मोती इधर-उधर हो जाए, तो उससे समंदर को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Read Also: Sandeshkhali: ममता सरकार को SC से बड़ा झटका, संदेशखाली मामले की नहीं रूकेगी CBI जांच

सीटों पर अटका हुआ है पेंच..कौन होगा प्रत्याशी तय नहीं

लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी ने हरियाणा में संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया था और सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल में जिसके नाम है उससे केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। इस बीच खबर ये भी है कि आरएसएस ने भी अपने स्तर पर कुछ सीटों पर सर्वे कराया है। और पार्टी नेतृत्व को इन नामों की सूची भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पार्टी प्रदेश में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। हालाकि सभी दल एक दूसरे के प्रत्याशियों के नाम के ऐलान पर नजरें गड़ाये हुए हैं और उसी के मुताबिक राजनीतिक दलों का रूख तय होगा।

Read Also: Delhi: देश में लागू हुआ CAA, अब क्या-क्या आएगा बदलाव? पढ़िए कानून से जुड़ी हर जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *