Badaun Hatyakand: बरेली से गिरफ्तार हुआ साजिद का भाई जावेद, अब खुलेगा नाबालिग बच्चों की नृशंस हत्या का राज

Badaun Hatyakand Javed Arrest: बदायूं दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। वह दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या के बाद गिरफ्तार चल रहा था। पुलिस ने जावेद पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। जावेद को देर रात बरेली से गिरफ्तार कर लिया। विभत्स वारदात के बाद जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था। इसके बाद वह फिर बरेली पहुंच गया। पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। अब बदायूं पुलिस जावेद से हत्याकांड के बारे में पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया था। जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो ऑटो पर सवार दिखाई दे रहा है। जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था।

बता दें कि, मंगलवार रात बदायूं में एक हिन्दू परिवार के दो मासूम बच्चों आयुष और आहान की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के मुख्य आरोपी जावेद का पुलिस ने देर रात एनकाउंटर कर दिया था। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी जावेद की पुलिस शिद्दत के साथ तलाश कर रही थी। जावेद की खोजबीन में बदायूं पुलिस ने बीती रात कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान जावेद के पिता और चाचा से पूछताछ की गई थी। साथ ही जावेद के करीबी दोस्तों के घर पर भी छापे मारे गए थे।

Read Also: Haryana: मोदी मनोहर की जो​ड़ी ने बिटिया कल्याण की दिशा में शुरू की कई योजनायें, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना बनी मिसाल

इसके अलावा बदायूं पुलिस ने जावेद पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की करीब आधा दर्जन टीमें उसको खोज रही थीं। हालांकि, वारदात के 36 घंटे तक जावेद का कोई सुराग नहीं लगा और ना ही पुलिस दो मासूमों की निर्मम हत्या की वजह तलाश पाई। अधिकारियों का यही कहना था कि जावेद के पकड़े जाने के बाद ही असलियत सामने आएगी। ऐसे में अब जब जावेद पकड़ा गया है, तो डबल मर्डर का मोटिव क्लियर हो जाएगा।

Read Also: Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, ये दिग्गज भी कर रहा आनाकानी, आलाकमान के सामने बनी पहाड़ जैसी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *