Himachal Congress: प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, ये दिग्गज भी कर रहा आनाकानी, आलाकमान के सामने बनी पहाड़ जैसी चुनौती

Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद मंडी संसदीय क्षेत्र से कोई भी कांग्रेस का दिग्गज चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। मंडी से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी आलाकमान से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, फिलहाल पार्टी की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

पार्टी आलाकमान का कहना है कि अभी नामांकन में 50 से ज्यादा दिन का समय बचा है, ऐसे में इस पर चर्चा फिलहाल आने वाले दिनों में की जाएगी। आलाकमान ने प्रतिभा सिंह को फिर से पुनर्विचार करने को कहा गया है। मंगलवार को राजधानी में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मंडी सीट को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने पार्टी नेतृत्व से लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है। मुझ से तीन चार नेताओं के नाम मांगे गए थे। वह पार्टी नेतृत्व को सौंप दिए हैं। टिकट पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि नामांकन के लिए समय अधिक है। ऐसे में टिकट पर बाद में चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि, प्रतिभा सिंह ने साल 2021 में विपरीत हालात में उपचुनाव लड़ा था और बीजेपी को पटखनी देकर जीत हासिल की थी। अब चुनाव से कन्नी काटने की बात कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दुविधा में डाल दिया है। यह संसदीय क्षेत्र प्रतिभा सिंह और उनके स्वर्गीय पति वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। साल 1971 से लेकर साल 2021 तक दोनों ने नौ बार चुनाव लड़ा है।

कौल सिंह ठाकुर ने किया इंकार

जिसमें वीरभद्र सिंह को एक और प्रतिभा सिंह को दो बार हार का सामना करना पड़ा है। पति-पत्नी दोनों ने तीन-तीन बार इस सीट से विजय पताका फहराई है। प्रतिभा सिंह ने अब इस सीट से पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का नाम आगे बढ़ाया है। इसके अलावा बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा को पार्टी नेतृत्व के सामने रखा है। बताते चले कि इससे पहले भी प्रतिभा सिंह कई चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकी है।

Read Also: UP: बदायूं में दो बच्चों की हत्या, आरोपी साजिद का तीन घंटे बाद एनकाउंटर, दूसरे आरोपी की तलाशी तेज

अब प्रतिभा सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी नेतृत्व के सामने चुनाव नहीं लड़ने का प्रस्ताव रखा है। प्रतिभा सिंह ही सशक्त प्रत्याशी है। वह सवा दो साल से क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं और जनता की समस्या को समाधान कर रही है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने अब मंडी संसदीय सीट पहाड़ जैसी चुनौती बन गई है।

Read Also: Delhi: हाईकोर्ट ने ईडी को किया तलब, अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन भेजने पर मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *