Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से रंग बदला है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को कई जिलों बारिश हो सकती है। इन जिलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ शामिल है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। बुधवार शाम को दिल्ली एनसीआर में हल्की फुल्की बारिश हुई और तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बना रखा है। फिलहाल, आसमान में बादल छाए हुए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धीमी-धीमी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा में बौछारें पड़ेगी। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभल में भी बारिश को लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर भी अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की चेतावनी से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार है और ऐसे में बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। इस मौसम की अपडेट को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही हैं। फिलहाल रबी की फसल पकना शुरू हो गई है। अगले महीने गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी।
Read Also: Politics: यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय सचिव हुए भाजपाई, डिप्टी सीएम ने लिखी पटकथा