Haryana: हरियाणा में मोदी का हाथ किया मजबूत अब दिल्ली में साथ निभायेंगे मनोहर लाल
चंडीगढ़: हरियाणा में सियासी उठापटक के बीच जिस तरह से राजनीतिक पंडित मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि जाट वोटों की गोलबंदी तोड़ने के लिए आला नेतृत्व ने यह फैसला लिया और ओबीसी समाज के नायब सिंह सैनी को आननफानन में मुख्यमंत्री बना दिया गया। लेकिन इस तरह से राजनीतिक विश्लेषण कर रहे या कहानिया गढ़ रहे राजनीतिक पंडित यह भूल जाते हैं कि ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल के साथ गुरूग्राम में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में मंच साझा किया था और उनके साथ अपने पुराने रिश्तों की बात कहते हुए यह भी कहा था कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा है।