Haryana: बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने से भाजपा जेजेपी में फिर खुले गठबंधन के द्वार, दुष्यंत को मिल सकता है हिसार
चंडीगढ़: हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर अकेले ताल ठोकने का दावा कर रही भाजपा में अभी तक गठबंधन के पेंच सुलझे नहीं हैं और न ही प्रत्याशियों के नाम तय हुए है। इस बीच खबर ये आ रही है पहले तो भाजपा ने कहा था कि वे सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह का पार्टी छोड़ कांग्रेस में जाने से एक बार फिर से जेजेपी के साथ गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है और कहा जा रहा है भाजपा दुष्यंत की पार्टी के लिए हिसार का सीट छोड़ने को तैयार है।