Jammu Kashmir PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री का धारा 370 हटने के बाद यह पहला दौरा है। पीएम ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके अलावा 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी सौंपे। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं।
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि धरती के स्वर्ग पर आने का अहसास शब्दों से परे है। यह वो नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। यह वो जम्मू-कश्मीर है जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है।
कृषि सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
आगे पीएम ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर खुलकर सांस ले रहा है। जम्मू-कश्मीर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह सब धारा 370 हटने के बाद संभव हुआ। दशकों तक कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर और देश को गुमराह किया। इससे फायदा जम्मू-कश्मीर को था या सिर्फ कुछ राजनीतिक परिवारों को था, यह आज जनता जान चुकी है। आज 370 नहीं है इसलिए यहां युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं।
केन्द्र सरकार लगातार जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। घाटी में चेरी, मेवे, सेब और केसर पैदा होता है यह अपनेआप में एक ब्रांड है। हम लगातार प्रदेश में कृषि सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। अब यहां उत्पादन भी बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। देशभर में उत्पादन को पहचान भी मिलेगी।
Read Also: Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट का समन, 16 मार्च को पेश होने के लिए कहा