ICC Test Ranking: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारत 3-1 से अजय बढ़त बना चुका है। इस सीरीज में भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया और एक सीरीज में अब तक दो दोहरे शतक ठोक दिए। रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में 73 रन और दूसरी पारी में 37 रन ठोके थे। जिसका आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उनको जबरदस्त फायदा हुआ।
बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायवाल ने पहली बार टॉप 10 में एंट्री मारी है। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा सीरीज से बाहर विराट कोहली को फायद हुआ। जायसवाल 727 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी कप्तान रोहित से एक स्थान आगे निकल गए है। रोहित शर्मा को दो स्थानों का फायदा हुआ।
रोहित शर्मा 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली 8वें स्थान पर 744 रेटिंग के साथ मौजूद है। टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन 870 रेटिंग के साथ विराजमान है। दूसरे नंबर पर जो रूट है, जिन्हें एक स्थान का फायदा हुआ।
Read Also: UP: सपा के गढ़ में सीएम योगी की हुंकार, मुलायम सिंह की तारीफ और अखिलेश पर निशाना
ग्रीन ने लगाई 22 अंकों की छलांग
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कंगारु टीम ने न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया था। इस मैच में कंगारु हरफनमौला खिलाड़ी कमरन ग्रीन ने नाबाद 174 रनों की पारी खेली थी। जिसका उन्हें टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ। टेस्ट रैंकिंग में अब कैमरन ने 22 अंकों की छलांग लगातार 23वीं रैंक हासिल की है।
इसके अलावा स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन को रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा। स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गए। पहली बार साल 2014 के बाद उन्हें 800 से कम रेटिंग प्वाइंट्स मिले। लाबुशेन पहली बार साल 2019 के बाद टॉप 10 से बाहर हो गए। अब लाबुशेन 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Read Also: West Bengal: ममता के गढ़ में पीएम मोदी की हुंकार, ‘संदेशखाली में जो हुआ, उससे पूरा देश शर्मशार’