संतोष कुमार सिंह
चंडीगढ़: बिहार तो बदनाम है। हरियाणा में खुलेआम है। जी हां बात हो रही है बोर्ड परीक्षा की। आपको याद होगा कि कुछ वर्ष पहले बिहार के हाजीपुर के एक केंद्र पर नकल कराने की तस्वीर आई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात का बताते हुए पोस्ट भी किया था।
खैर, हरियाणा में बोर्ड परीक्षायें चल रही हैं और इस दौरान नकल खुल्ला खेल फर्रूखाबादी यानी हरियाणा में बोर्ड परीक्षा (Haryana Board Exams) के दौरान नकल की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वीडियो सामने आ रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो नूंह जिले के पिनगवां के आईकेएम पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। एग्साम सेंटर के बाहर छात्रों तक दीवार पर चढ़कर पर्चियां पहुंचाई जा रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों को जान हथेली पर लेकर खिड़की पर चढ़ रहा है मानो कोई खतरा ही नहीं है। हर कोई हैरान है इस तस्वीर को देखकर और ऐसा लगता है कि प्रशासन नकलचियों पर मेहरबान है।
दरअसल, तावड़ू के चन्द्रावती स्कूल में परीक्षा केन्द्र पर दसवीं की बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकल कसने के सारे दावे मंगलवार को फेल हो गए। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही परीक्षा केंद्र से फोटो खींचकर पेपर आउट करने की सूचना सामने आई। जिस पर नकलचियों के साथ आए लोगों ने खलबली मचा दी। बिल्डिंग और छतों पर चढ कर नकल कराने में जुट गए।
Read Also: Sandeshkhali Case: हाईकोर्ट की ममता सरकार को दो टूक, शाम 4: 15 बजे तक CBI को सौंपे शेख शाहजहां
चन्द्रावती स्कूल में मंगलवार को 10वीं कक्षा की विभिन्न विषयों की परीक्षा के दौरान नकलचियों ने अपना पूरा जोर लगाते हुए प्रथम और द्वितीय तल पर बिना अपनी जान की परवाह किए बिना बिल्डिंग पर चढे देखे गए। स्थिति ऐसी थी कि विद्यार्थियों के सहयोगी परीक्षा आरंभ होते ही परीक्षा रूम तक पहुंचे ऐर पर्चियां खूब जोरों शोरों से पहुंचाइ।
क्या कहता है शिक्षा विभाग
हालाकि शिक्षा विभाग का ये दावा है कि नकल पर नकेल कसी जायेगी। खंड शिक्षा अधिकारी डाक्टर धर्मपाल कहते हैं कि नकल किसी भी सूरत में नहीं करने दी जाएगी। यदि किसी केन्द्र पर इस तरह का माहौल दिखाई देता है सख्ती कर सूचना बोर्ड को दी जाएगी। शाषण, प्रशाषण और शिक्षा विभाग चाहे जो भी दावा करे लेकिन नकल की तस्वीरों और वीडियो ने सरकार की पोल खोल दी है और लोग कह रहे हैं ये तो बिहार में होता था।
Read Also: ICC Test Ranking में यशस्वी की धूम, टॉप 10 में पहली बार एंट्री, कैमरन ग्रीन ने लगाई लंबी छलांग