Loksabha Chunav Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर अब राजनीति नहीं करेंगे। 42 वर्षीय गौतम गंभीर इस समय ईस्ट दिल्ली से सांसद है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह अब राजनीति छोड़ना चाहते हैं और क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं।
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से धांसू जीत दर्ज की थी। गौतम गंभीर ने अरविंदर सिंह लवली को करीब तीन लाख 91 हजार मतों से हराया था। गंभीर को उस चुनाव में सात लाख के करीब वोट मिले थे। उस जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि गंभीर राजनीति की पिच पर भी लंबी पारी खेलने वाले हैं। लेकिन लगभग पांच सालों में ही उनका राजनिति से मोहभंग हो गया।
गंभीर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियों छोड़ने की वजह भी बताई।
लिखा कि, अब वो अपने क्रिकेट से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे करने चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया। गौतम गंभीर आईपीएल में शाहरूख खान की टीम केकेआर के हेड कोच है। इससे पहले वह आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच रह चुके हैं।
Read Also: Himachal: बागी विधायकों पर जमकर बरसे सीएम सुक्खू, बोले- ‘कांग्रेस के काले नागों ने ईमान बेच दिया’
बता दें कि, गौतम गंभीर ने साल 2003 से लेकर 2016 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। वे साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इतना ही नहीं गौतम गंभीर ने दोनों विश्वकप फाइनल मैच में दमदार पारियां खेली थी। दोनों पारियों में फिफ्टी लगाकर भारत को विश्वचैंपियन बनाया था। गौतम गंभीर को साल 2019 में पद्मश्री से नवाजा गया।