West Bengal: टीएमसी नेता शेख शाहजहां को मिली 10 की पुलिस हिरासत, 55 दिन से चल रहा था फरार

West Bengal: टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद आज राज्य पुलिस ने बशीरहाट कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आज टीएमसी नेता को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शेख शाहजहां पर ईडी टीम पर हमला और संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है। जनवरी महीने में टीएमसी नेता के गुर्गों ने ईडी टीम पर हमला किया था। जिसके बाद वह फरार चल रहा था।

संदेशखाली हंगामे के बीच पुलिस ने 55 दिनों के बाद टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया है। वकील राजा भौमिक ने कहा कि 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी इस साल जनवरी में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में की गई है।

बता दें कि, गिरफ्तारी के तुरंत बाद शेख शाहजहां के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने कहा, “उसे गिरफ्तार ही रहने दो। अगले 10 साल तक ये आदमी आपको बहुत व्यस्त रखेगा। आपको इस केस के अलावा कोई और चीज देखने का मौका नहीं मिलेगा। उसके खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। वो फरार भी था। जो कुछ भी आपको चाहिए, आप सोमवार को आइए। हमारे पास उसके लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

Read Also: Himachal में सियासी उठापटक जारी, साल 2104 के बाद कहां-कहा हुई सत्ता धड़ाम, पढ़िए पूरा Analysis

बंगाल के एडीजे सुप्रतिम सरकार से जब पूछा गया कि क्या शेख शाहजहां पर यौन शोषण का कोई मामला है, तो उन्हें बताया कि इस गिरफ्तारी में सेक्शुअल असॉल्ट का कोई मामला नहीं है। शाहजहां के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। 7, 8 और 9 फरवरी को जो मामले दर्ज हुए हैं, वह सभी 2-3 साल पहले की घटनाओं के हैं, पर जांच-पड़ताल में समय लगेगा।

शेख शाहजहां को गिरफ्तारी को बीजेपी महज एक औपचारिकता बता रही है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि उसे बड़े टीएमसी नेताओं की मध्यस्थता के बाद सुरक्षित पुलिस कस्टडी में रखा गया है। जेल में उसे फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी। साथ में एक फोन दिया जाएगा जिससे वह तोलामूल पार्टी को चला सके।

Read Also: Haryana: विपक्षी तंज पर मनोहर लाल का पंच, ‘हिमाचल में तो गिर गई है हरियाणा का पता नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *