UP: पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन, बाद में अपनी पार्टी को निशाने पर लिया, बोले- ‘अखिलेश यादव राम विरोधी’  

UP Manoj Kumar Pandey: समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडे ने अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी की एक बैठक में विधायकों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने के लिए कहा था, लेकिन सभी विधायकों को रोका गया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सोचिए उसे समय कितना दुख हुआ होगा।

Read More

Himachal Congress Crisis: हिमाचल में सियासी हलचल समाप्त, सुक्खू बने रहेंगे सीएम, डीके शिवकुमार का ऐलान

Himachal Congress Crisis: हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से जारी सियासी उठापटक का पटाक्षेप होता नजर आ रहा है। कांग्रेस पर्यवेक्षक और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के सीएम बने रहेंगे। ये बहुत दुखद है कि हमने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को खो दिया। पूरे देश ने हिमाचल का राज्यसभा चुनाव देखा है।

Read More

Cricket: धर्मशाला टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल OUT और बुमराह IN, 7 मार्च से शुरू होगा मैच

Ind Squad For Dharamshala Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच 7 मार्च को खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। आखिरी मैच में भी केएल राहुल की वापसी नहीं हो पाएगी। चौथे टेस्ट में आराम मिलने के बाद जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल कर लिया गया है।

Read More

UP: सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, खनन घोटाले पर समन को बताया राजनीति से प्रेरित

UP Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में हुए खनन घोटाले को लेकर सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे। अखिलेश यादव ने समन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पांच साल पहले एफआई दर्ज हुई थी और अब नोटिस भेजा गया है। चुनाव से पहले बीजेपी राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीबीआई का दुरुप्रयोग कर रही है।

Read More

Himachal: कांग्रेस के 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित, सुबह नाश्ते पर 4 विधायक नहीं पहुंचे, अभी कांग्रेस में रस्साकशी जारी

Himachal Congress Crisis: हिमाचल कांग्रेस में अभी भी रस्साकशी जारी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद को योद्धा बताते हुए पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा ठोक रहे हैं। बुधवार की हलचल के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने सभी विधायकों को सुबह नाश्ते पर सीएम हाउस बुलाया था।

Read More

West Bengal: टीएमसी नेता शेख शाहजहां को मिली 10 की पुलिस हिरासत, 55 दिन से चल रहा था फरार

West Bengal: टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद आज राज्य पुलिस ने बशीरहाट कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आज टीएमसी नेता को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शेख शाहजहां पर ईडी टीम पर हमला और संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है। जनवरी महीने में टीएमसी नेता के गुर्गों ने ईडी टीम पर हमला किया था। जिसके बाद वह फरार चल रहा था।

Read More