संतोष कुमार सिंह
चंडीगढ़: हिमाचल के सियासी हालात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक दिलचस्प बयान सामने आया। बयान ये था कि ‘हिमाचल में तो गिर गई है हरियाणा का पता नहीं।’
दरअसल हिमाचल में राज्य के 9 कांग्रेस विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर दी और उसके बाद राज्य में सियासी संकट पैदा हो गया। कहा ये जाने लगा कि राज्य की सुक्खू सरकार पर भी संकट मंडरा रहा है।
ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब बजट सेशन के दौरान बजट के ऊपर दिए गए कट मोशन पर अपनी बात रख रहे थे तो विपक्ष की तरफ से कहा गया कि कट मोशन पर तो सरकार भी गिर जाती है। फिर क्या था स्वभाव से हाजिर जवाब मुख्यमंत्री मनोहर लाल तुरंत पलटवार किया और कहा कि, ‘हिमाचल में तो गिर गई है हरियाणा का पता नहीं। ‘
मनोहर लाल के इस बयान के क्या हैं मायने
दरअसल, हिमाचल में एक सीट पर हुए राज्यसभा चुनाव राज्यसभा चुनाव में हुई वोटिंग के दौरान 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को 34 और बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन को 34 वोट बराबर मिले। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी ड्रॉ की सहायता जीतने में सफल हो गए। इसी बीच सरकार में मंत्री पूर्व सीएम वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने पद से इस्तीफा दे दिया। 68 विधानसभा सीटों वाली हिमाचल प्रदेश में अब सुक्खू सरकार के सामने सरकार बचाने की चुनौती है।
Read Also: Himachal में सियासी उठापटक जारी, साल 2104 के बाद कहां-कहा हुई सत्ता धड़ाम, पढ़िए पूरा Analysis
क्योंकि, ये बागी विधायक यदि भाजपा में आ जाते हैं तो सुक्खू सरकार के सामने सरकार बनाने की चुनौती है और इसी को लेकर हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के सरकार गिराने वाले तंज जबरदस्त पंच मारा।
Read Also: Cricket: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI ने दिया झटका, सेंट्रस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर