Himachal Congress Crisis: हिमाचल में सियासी हलचल समाप्त, सुक्खू बने रहेंगे सीएम, डीके शिवकुमार का ऐलान

Himachal Congress Crisis: हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से जारी सियासी उठापटक का पटाक्षेप होता नजर आ रहा है। कांग्रेस पर्यवेक्षक और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के सीएम बने रहेंगे। ये बहुत दुखद है कि हमने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को खो दिया। पूरे देश ने हिमाचल का राज्यसभा चुनाव देखा है।

उन्होंने कहा कि हमने एक कोर्डिनेशन कमेटी बना दी है, जो सरकार और पार्टी के बीच कॉर्डिनेशन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम यूनाइटेड हैं, हमारे पास पूरे नंबर हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी का बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सुक्खू ही हिमाचल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

हरियाणा के पूर्व सीएम और हिमाचल पर्यवेक्षक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने राज्यसभा की सीट क्यों खोई हमने इस पर भी मंथन किया है। हमने सभी से बातचीत करके मतभेद को दूर किया। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हुड्डा ने आगे कहा कि कोर्डिनेशन कमेटी में सीएम और दिल्ली से एक नाम दिया जाएगा।

यह आपस में सहमति बनाएंगे और कांग्रेस की सरकार 5 साल तक अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सुक्खू ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें दुख है कि हम राज्यसभा सीट नहीं जीत पाए, लेकिन अब हम लोकसभा चुनाव के लिए आज से मेहनत शुरू करेंगे और सभी सीटें जीतेंगे।

Read Also: UP: सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, खनन घोटाले पर समन को बताया राजनीति से प्रेरित

जानकारी के लिए बता दें कि, हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी थी। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले थे। बाद में ड्रॉ की मदद से बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली थी। इसके बाद प्रदेश में कई दिनों से सियासी हलचल तेज थी। सुक्खू सरकार के सामने नंबरगेम खड़ा हो गया था।

Read Also: Cricket: धर्मशाला टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल OUT और बुमराह IN, 7 मार्च से शुरू होगा मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *