Haryana: आज सीएम पेश करेंगे मनोहर 2.0 का आखिरी बजट, टैक्स लगने की संभावना कम

Haryana Budget Manohar Lal: आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे। चुनावी साल होने के चलते बजट में टैक्स लगाने की संभावना कम है। इस साल लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मनोहर सरकार के दूसरे टर्म के आखिरी बजट पर सभी की निगाहें टिकी है।

इस बार यह भी उम्मीद है कि बजट 2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।बजट में पराली के अवशेष जलाने की समस्या से मुक्त करने के लिए 2027 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर सरकार किसानों को लगातार जागरूक करेगी। पराली आधारित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में निजी निवेश को बढ़ाने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाएगी।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश के सीएम बजट से पहले विधायकों और सांसदों से सुझाव लेते है। इस बार सीएम ने विधायकों और सांसदों को सुझाव के लिए पत्र लिखा था। पिछले साल सरकार ने 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जो कि साल 2022-23 में पेश किए गए 1 लाख 66 हजार 808 करोड़ रुपए के बजट से 11.6 प्रतिशत अधिक था।

इ्स बार राज्य सरकार के बजट का आकार बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभी तक जो संकेत दिए हैं, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि बीजेपी सरकार का यह बजट गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित होगा।

विपक्ष लाया था अविश्वास प्रस्ताव

इससे पहले गुरुवार 22 फरवरी को मनोहर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्षी कांग्रेस ने अपनी मंशा जता दी है और आरोप लगाया है कि हर मोर्चे पर ये सरकार फेल रही है। सीईटी, भर्तियों में धांधली, बेरोजगारी, फसलों की एमएसपी और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर इस बार कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। भले ही आंकड़ों का गणित मनोहर लाल के पक्ष में हो लेकिन आगामी बजट के जरिए कांग्रेस के अविश्वास पर जनता का विश्वास जीतना सरकार की चुनौती होगी।

Read Also: PM Modi In Gujarat: मेहसाणा में बोले पीएम मोदी, ‘देश में मंदिर और घर बनाने का चल रहा तेज काम’

जाहिर है सरकार के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ उन्हें विधानसभा से पहले लोकसभा चुनाव का सामना करना है और अपना ट्रैक रिकार्ड बरकरार रखते हुए सभी 10 की 10 सीटें एनडीए की झोली में डालनी है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लक्ष्य रखा है अबकी बार एनडीए 400 पार। तीसरी बार मोदी सरकार। वहीं दूसरी इसी वर्ष  हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होना है। वैसे में जिस तरह तीसरी बार मोदी सरकार का नारे को हकीकत में बदलना है।

वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष यह चुनौती भी है कि ‘तीसरी बार मनोहर लाल’।  ऐसे में मौजूदा सरकार का ये आखिरी बजट होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्पना को हरियाणा में आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल की कोशिश होगी कि आगामी बजट में ‘सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास’ के नारे को हमेंशा की तरह अमली जामा प​हनाई जाये। यानी प्रदेश के इस आखिरी बजट मनोहर लाल की कोशिश होगी कि ये बजट हर वर्ग, हर क्षेत्र की आकांक्षाओं के अनुकूल हो।

Read Also: Manohar Joshi Passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम का निधन, सुबह तीन बजे ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *