Manohar Joshi Passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम का निधन, सुबह तीन बजे ली अंतिम सांस

Manohar Joshi Passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन हो गया। पूर्व सीएम ने शुक्ररवार सुबह तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी 86 साल के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम को दिल का दौरा पड़ा था। बुधवार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि मनोहर जोशी गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था। अब दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ऐसा रहा सियासी सफर

बता दें कि, मनोहर जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिवसेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। वह सांसद के रूप में भी चुने गए और साल 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे, जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार सत्ता में थी। 

Read Also: IPL 2024 Schedule Announcement: CSK और RCB के बीच इस तारीख को खेला जाएगा पहला मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

डिप्टी सीएम ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व सीएम मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था। महाराष्ट्र के राजनीतिक-सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उनका योगदान कभी नहीं भूला जाएगा। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

एमसीए के अध्यक्ष रहे चुके हैं जोशी

जानकारी के लिए बता दें कि, मनोहर जोशी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष भी रह चुके थे। आज के रणजी ट्रॉफी मैच में (मुंबई बनाम बड़ौदा) मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि के तौर पर मुंबई के खिलाड़ी आज 2-2 मिनट का मौन रखने के बाद काली पट्टी पहनकर खेलेंगे। एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक ने इसकी जानकारी दी है।

Read Also: Haryana: कांग्रेस के अविश्वास पर भारी पड़ा मनोहर लाल का शायराना विश्वास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *