Ind vs Eng: भारत लौटी इंग्लिश टीम, 15 फरवरी को खेला जाएगा तीसरा मैच, रेहान अहमद को एयरपोर्ट पर रोका गया

Ind vs Eng Rajkot Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। विशाखापट्टनम में दूसरा मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस के लिए अबु धाबी चली गई थी लेकिन अब वह राजकोट पहुंच गई हैं। 15 फरवरी से दोनों टीमों के बीच यहां तीसरा मैच खेला जाएगा। राजकोट एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर रेहान अहमद को रोक लिया गया था।

दरअसल, रेहान अहमद के पास सिंगल एंट्री वीजा ही था। इसी कारण उनको एयरपोर्ट पर रोका गया था। राजकोट एयरपोर्ट पर इंग्लिश क्रिकेटर रेहान अहमद को 2 घंटे से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल वीजा की कार्रवाई की। इसके बाद रेहान अहमद को वीजा दिया गया और फिर उन्हें जाने दिया गया।

गौरतलब है कि, टेस्ट सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तानी मूल के ही शोएब बशीर को भी वीजा के कारण अबु धाबी में रुकना पड़ा था। हालांकि कुछ दिन बाद वीजा मिला और फिर वो भारत आए। इसके बाद उन्होंने दूसरा टेस्ट भी खेला था। इस मैच में बशीर ने शानदार प्रदर्शन किया था।

यह टेस्ट सीरीज दोनों देशों की टीमों के लिए मुश्किल वाली रही हैं क्योंकि दोनों टीमों के कई स्टार क्रिकेटर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए हैं। अब इंग्लैंड के लिए बुरी ख़बर सामने आई हैं। टीम के स्टार स्पिनर जैक लीच चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ओऱ से चोटिल खिलाड़ी केएल राहुल और रवीन्द्र जड़ेजा ने मैच नहीं खेला था।

Read Also: Delhi Farmer Protest: किसान आंदोलन का ट्रैफिक पर बड़ा असर, दिल्ली रोड पर लगा 5 किमी लंबा जाम  

इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड:

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (C), बेन फोक्स (WK), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैन लॉरेंस और गस एटकिंसन।

भारतीय टीम का स्कवॉड:

रोहित शर्मा (C), जसप्रीत बुमराह (VC), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (WK), केएस भरत (WK), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Read Also: Kisan Protest: दिल्ली बॉर्डर पर जुटने लगे किसान, कंटीले तार और ‘कीलेबंदी’ बनी आंदोलनकारियों के लिए बड़ी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *