Delhi Farmer Protest: फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर से किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी ‘दिल्ली चलो मार्च’ का ऐलान किया था। जिसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लोगों के एडवाइजरी जारी की थी। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। कई रास्तों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।
किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर राजधानी दिल्ली की सभी सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया और किसानों को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसानों कमे नहीं मानने के बाद पुलिस ने राजधानी के सभी बॉर्डर को बंद कर दिया। किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पुलिस ने कंटीले तारों की फ्रेसिंग, सड़कों पर सीमेंट के बोल्डर और कील वाले फ्रेम बनाए गए हैं।
इससे पहले किसान संगठनों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री के साथ बैठक की थी लेकिन बैठक में किसान नेताओं की बात नहीं बनी थी। जिसके बाद किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च का ऐलान किया था। आज किसान भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने लगे हैं। एमएसपी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन करेंगे।
एमएसपी पर कानून की मांग
पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर को सील कर दिया। राजधानी पुलिस ने दो टूक कहा अगर किसी ने उपद्रव किया या कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
केन्द्र सरकार से बातचीत विफल रहने के बाद किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया था। किसान बड़ी संख्या में शंभु बॉर्डर पहुंचने लगे हैं। पुलिस ने किसानों के जत्थों को रोकने के लिए बॉर्डर पर व्यापक इंतजाम किए हैं। किसान एमएसपी पर कानून और स्वामीनाथन आयोग की सिफारशें लागू करने की मांग कर रहे हैं।
Read Also: UP में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, NDA में शामिल हुई जयंत चौधरी की RLD पार्टी