UP: स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘पार्टी को मजबूत करता रहूंगा’
Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने बयानों को लेकर विवादों में चल रहे नेता ने पार्टी को नहीं छोड़ा है। मौर्या ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस संबंध में एक लंबा चौड़ा खत लिखते हुए इस्तीफे के कारणों बताए हैं। उन्होंने कहा है कि वह पद पर रहे बिना भी पार्टी को सशक्त बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।