Haryana: दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन टूटने की ख़बरों का किया खंडन, बोले- ‘मिलकर लड़ेंगे’

Haryana JJP BJP Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 में काफी कम वक्त बचा है। सियासी दल वोटबैंक के गुणा जोड़ में लगे हैं और जीत के समीकरणों पर मजबूती देने के लिए मंथन कर रहे हैं। इस साल कुछ राज्यों में लोकसभा चुनाव के अलावा विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा इन राज्यों में से एक है।

हरियाणा के सियासी गलियारों में चर्चा थी कि जेजेपी-बीजेपी गठबंधन टूटने वाला है। इन कयासों पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। डिप्टी सीएम और जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने ऐसी अफवाहों का खंडन किया और कहा कि हम आगामी चुनाव में मिलकर लड़ेंगे।

डिप्टी सीएम ने गठबंधन से अलग होने या बीजेपी के सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा, हमने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं उन्हें को-ऑर्डिनेशन के लिए जिम्मेदारी दी गई है। हमने हरियाणा में पूरे को-आर्डिनेशन के साथ सरकार को चलाया भी है और गठबंधन को निभाया भी है।

Read Also: Uttarakhand: हल्दवानी हिंसा पर DM का बड़ा खुलासा, थाने में पुलिस वालों को जिंदा जलाने की कोशिश

सभी सीटों पर तैयारी- डिप्टी सीएम

NDA के सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्यों में गठबंधन सहयोगियों के साथ को-ऑर्डिनेट कर रही है। अब तक वो नॉर्थ के राज्यों में नहीं आए हैं लेकिन साउथ में और अन्य कई राज्यों में उन्होंने ऐसा किया है। प्रदेश की सभी सीटों को लेकर तैयारी तो हम भी कर रहे हैं।  

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हम भी काम कर रहे हैं और वो (बीजेपी) भी काम कर रहे हैं लेकिन जब अलाइंस होते हैं तो मिल-बैठकर ही कोई बातचीत करके किसी फैसले पर आया जाता है। राजनीति में मजबूत पार्टियों के खिलाफ अफवाह फैलाई जाती है। ऐसा ही प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी को लेकर किया गया।

Read Also: PM नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *