PM Modi ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का किया ऐलान, रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने दे दी पहली प्रतिक्रिया

Bharat Ratna PM Modi Jayant Choudhary: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद यूपी की सियासत में हलचल मच गई। इन दिनों रालोद और बीजेपी के गठबंधन की ख़बरें चारों ओर चल रही है। इस समय रालोद के मुखिया जयंत चौधरी है और वह पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न देने के ऐलान के बाद रालोद का एनडीए में शामिल होने की ख़बर काफी बल मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं जल्दी इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में एंट्री से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका लगना तय हो गया है।

गठबंधन को मिला बल

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और आरएलडी के बीच अलायंस के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है। किसी भी वक्त सीट अलायंस का ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी और आरएलडी के शीर्ष नेतृत्व के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है। इसके पॉजिटिव नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और आरएलडी में गठबंधन तय हो गया है। आरएलडी 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये दोनों सीटें बागपत और बिजनोर होंगी। इसके अलावा, जयंत चौधरी की पार्टी RLD को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान दो से तीन दिन में हो जाएगा। अपने दादा को भारत रत्न देने के ऐलान के बाद जयंत चौधरी ने पीएम मोदी की पोस्ट को शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी कि…दिल जीत लिया।

पीएम ने लिखी पोस्ट

पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे, हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

Read Also: PM नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *