Loksabha Chunav 2024: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का अब एनडीए में जाना लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी काफी भावुक दिखाई दिए। उन्होंने सोशल मीडिय पर पीएम मोदी को पोस्ट को शेयर किया और लिखा कि दिल जीत लिया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज पूरे देश के गर्व का पल है। किसानों और मजदूरों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे पिता चौधरी अजित सिंह का सपना पूरा किया। इस दौरान मैं बहुत भावुक हूं।
उन्होंने कहा, आज देश के लिए बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त करता हूं। देश उनका शुक्रिया अदा करता है। प्रधानमंत्री मोदी देश की नब्ज को समझते हैं। आज कमेरा वर्ग, किसान और मजदूरों का सम्मान किया जा रहा है। यह करने की क्षमता और किसी सरकार में नहीं रही।
मुझे आज मेरे पिता अजीत सिंह की याद आ गई। मैं कितनी सीटें लूंगा इस बात पर ध्यान ना दें। अब मैं किस मुंह से इनकार करूं। मैं अपना कुछ डिलीट नहीं करूंगा। जैसी राजनीतिक परिस्थिति रहती है और मैं अपनी बात को आगे रखता हूं।
Read Also: PM नरेन्द्र मोदी का बड़ा ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में गठबंधन तय हो गया है। आरएलडी द लोकसभा सीटों बिजनौर और बागपत पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान दो से तीन दिन में हो जाएगा।
बताते चलें कि, विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि जयंत चौधरी और उनकी पार्टी RLD ‘इंडिया’ ब्लॉक का हिस्सा है और आम चुनाव में मिलकर लड़ेंगे। हालांकि, जयंत ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है। कहते हैं कि उन्होंने अपने दरवाजे दोनों तरफ खोल रखे थे। गठबंधन पर मुहर लगने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
Read Also: Haryana: दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन टूटने की ख़बरों का किया खंडन, बोले- ‘मिलकर लड़ेंगे’