Kisan Protest: प्रदर्शनकारी किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर रोका गया, पुलिस ने धक्कामुक्की के बाद कई को हिरासत में लिया  

Noida Kisan Protest: नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवारों के लिए भूमि मुआवजे में बढ़ोतरी और बेहतर पुनर्वास सुविधा को लेकर किसानों ने आज संसद भवन की ओर कूच किया। इसके बाद एतियातन तौर पर पुलिस ने पूरे नोएडा में धारा 144 लगा दी।

दिल्ली जा रहे प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने नोएडा और दिल्ली बॉर्डर पर बेरिकेडिंग तोड़कर रोक दिया। इसके बाद महाजाम लग गया और वाहनों को निकालने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई और पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया।

वहीं, नोएडा के सेक्टर 24 एनटीपीसी पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। नोएडा में धरने पर बैठे किसान दिल्ली जाने के लिए निकले थे। साथ ही दलित प्रेरणा स्थल के पास पुलिस ने बेरिकेडिंग कर सड़क पर कैंटर खड़े कर दिए, जिससे किसान आगे नहीं जा पा रहे हैं। किसान दलित प्रेरणा स्थल पर ही नारेबाजी कर रहे हैं।  

ग्रेटर नोएडा के लोगों का कहना है कि किसानों के प्रदर्शन के चलते हर दिन उन्हें भयंकर जाम का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: Gyanvapi Case: कोर्ट के विरोध में लगे पोस्टर, फोर्स लेकर पहुंचे अधिकारी…पोस्टर हटाने कर दिए शुरु

बता दें, किसान संगठन दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत अपनी जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा और भूखंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान समूहों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाने के लिए 7 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ बुलाई थी। 8 फरवरी को राजधानी दिल्ली में संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया था।

किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के द्वारा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। 10 फीसदी आवासीय भूखंड का मुद्दा तीनों प्राधिकरणों की बोर्ड बैठक से पास होकर शासन की मंजूरी के लिए लंबित है। किसान अब अन्य संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।

Read Also: ICC Test Ranking: भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन, यह चैंपियन खिलाड़ी बन गया नंबर वन तेज गेंदबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *