Budget 2024: PMAY के अगले चरण में तीन करोड़ घरों से रूफटॉप सौर ऊर्जा,1 करोड़ घरों को 100 युनिट मुफ्त बिजली

संतोष कुमार सिंह

Budget 2024-25 #Budget2024 #UnionBudget #Budget

नयी दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया। चुनावी साल होने के नाते यह पूर्ण बजट नहीं अंतरिम बजट जिसे भविष्य के संकेतक के रूप में देखा जा सकता है और यदि सरकार को चुनावी राजनीति में सफलता मिलती है तो सरकार अपने इस विजन को आगे बढ़ाने का काम शुरू करेगी।

क्या है वित्त मंत्री का खास ऐलान
यदि इस अंतरिम बजट को देखें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ने विकास से जुड़े कई बिंदुओं पर अहम एलान किए हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर भी कई बड़े एलान हैं। चुनावी साल होने को लेकर टैक्स पेयर को यह उम्मीद थी कि सरकार इंकम टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए टैक्स पेयर को छूट देगी लेकिन फिलहाल इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है यानी कि जो टैक्स स्लैब 2023-24 के लिए लागू की गई थी वही पूर्ण बजट पेश होने तक भी लागू रहेंगी। यह उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 1 करोड़ घरों को हर महीनें 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर विचार कर रही है। निर्मला सीतारमण यह भी बताती हैं कि आज देश में हवाई अड्डों की संख्या 149 हो चुका है।

— जिलों में विकास
महत्वाकांक्षी जिलों को विकास यात्रा में शामिल किया जाएगा।
— पीएम आवास योजना-ग्रामीण
सीतारमण ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के अगले चरण का एलान करते हुए कहा कि इसके तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे। इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं।

पूर्वोत्तर के लिए
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में पूर्वोत्तर के लिए अहम एलान किए। उन्होंने कहा कि लोगों को भारत की विकास यात्रा का अहम अंग बनाया जाएगा।

रूफटॉप सौर ऊर्जा
वित्त मंत्री ने पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्योदय योजना से जुड़ा बड़ा एलान करते हुए कहा कि इस योजना पर जल्द काम तेज होगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। 15-18 हजार रुपये की बचत होगी।

ई-व्हीकल की चार्जिंग
वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना होगी। इससे वेंडरों को बड़े पैमाने पर काम मिलेगा।

मध्यमवर्ग के लिए आवास
मध्यमवर्ग के लिए योजना बनेगी। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा।
स्वास्थ्य
सीतारमण ने एलान किया कि सरकार मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे का ही इस्तेमाल करते हुए और मेडिकल कॉलेज बनाएगी।

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 9 से 14 साल की बच्चियों को इसका टीका लगाया जाएगा।

मातृत्व और बाल विकास
इसके लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा।

आयुष्मान भारत
सभी आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों को इसके दायरे में लाया जाएगा।

खेती किसानी
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा मिला है और 10 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए हैं। उपज के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी योजनाओं पर काम हो रहा है। हम कृषि उपज होने के बाद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी मजबूत करेंगे। आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मत्स्य संपदा को भी मजबूत किया जा रहा है। सी-फूड का उत्पादन दोगुना है। मत्स्य संपदा योजना के जरिए उत्पादकता को तीन से बढ़ाकर पांच टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। रोजगार के 55 लाख नए अवसरों को उत्पन्न किया जाएगा। पांच समेकित एक्वा पार्क बनाए जाएंगे।

स्वयं सहायता समूह और लखपतिया दीदी
नौ करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते हैं। उनकी कामयाबी से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। हमने तय किया है कि लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *