Hemant Soren ED Live: रांची के कथित भूमि घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दोपहर से जारी है। इस दौरान सीएम आवास से लेकर राजभवन तक सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीएम आवास पर कुछ बसें पहुंची हैं। पूरे शहर में करीब दो हजार जवानों की तैनाती है। संभावना जताई जा रही है कि किसी भी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं, इससे पहले मंगलवार को इस केस में तब नाटकीय मोड़ देखने को मिला जब हेमंत सोरेन अचानक से अंडरग्राउंड हो गए थे। इसके बाद फिर उनकी तलाशी शुरू हो गई लेकिन शाम होते होते उन्हें रांची में अपने विधायकों के साथ बैठक करते देखा गया। बीजेपी के एक नेता ने तो गुमशुदा का पोस्टर तक लगा दिया था।
बता दें कि, सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल, ईडी की टीम जमीन घोटाला मामले में कई घंटों से पूछताछ कर रही है। वहीं, राजभवन के पास सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे हेमंत सोरेन की पत्नी को सीम बनाने को लेकर कहा कि वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में बगावत हो गई। 29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 18 विधायक वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं।