Rajasthan: एक बार फिर विवादों में घिरे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, सैंकड़ों मुस्लिम छात्र कर रहे प्रदर्शन

RajasthanProtest Balmukund Acharya: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी बयानबाजी को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में शुमार है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र और छात्राओं ने बीजेपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

सैंकड़ों छात्रों ने हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद के खिलाफ सुभाष चौक थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बता दें कि, राजधानी जयपुर में स्थित गंगापुल इलाके में एक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी विधायक को आमंत्रित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक ने धार्मिक नारेबाजी करने के लिए कहा। इसी को लेकर मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि, मामले को लेकर छात्रों का कहना है कि फंक्शन के दौरान उनसे धार्मिक नारेबाजी करवाई गई। शिक्षा के मंदिर में हिंदू मुसलमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुस्लिम छात्राएं बीजेपी विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Read Also: Chandigarh Election: बवाल और हंगामे के बीच मेयर चुनाव जीती बीजेपी, विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विधायक

इस घटना में छात्रों के परिजन प्रदर्शन में साथ दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है। छात्रों का कहना है कि जब तक बीजेपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे। बीजेपी नेता प्रदेश में माहौल खराब कर रहे हैं।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। अब प्रदर्शनकारी विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, यह कोई पहली बार बीजेपी नेता बालमुकुंद का नाम किसी विवाद में आया हो, इससे पहले भी वह इस तरह के कई विवादों में रह चुके हैं। पूर्व में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें बालमुकुंद आचार्य मीट की दुकानों को हटवाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए नजर आए थे।

Read Also: Pakistan: पूर्व पीएम इमरान को मिली 10 साल की जेल, सिफर मामले में मिली सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *